अयोध्या

Big Breaking: वोटिंग के दौरान भिड़ गए सपा-भाजपा समर्थक, जमकर हुई मारपीट, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और सपा के समर्थक भीड़ गए और दोनों में जमकर मारपीट हो गई ।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2017, 12:22 PM IST
lucknow

अयोध्या. प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था का दावा करने वाले भाजपा के नेता और उनके समर्थक कानून व्यवस्था का कितना सम्मान करते हैं इसकी एक तस्वीर सामने आई है धार्मिक नगरी अयोध्या में । जहां पर चल रहे नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और सपा के समर्थक भीड़ गए और दोनों में जमकर मारपीट हो गई । दिलचस्पी बात यह रही की पूरी घटना मतदान केंद्र के ठीक सामने हुई और पुलिस मूकदर्शक बनी सब कुछ देती रही । हंगामा होता देख कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा कर मामले को सुलझाया जिसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरु हो पाई ।

फर्जी मतदाता लाने को लेकर आपस में भिड़ गए सपा और भाजपा के समर्थक

अयोध्या नगर निगम के रामकोट वार्ड के प्राथमिक विद्यालय कटरा पोलिंग बूथ पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी .बेहद संवेदनशील मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम पहले से किए गए थे . बावजूद इसके मतदान के पहले पहर में भाजपा के समर्थकों ने समाजवादी पार्टी के समर्थकों पर फर्जी वोटर लाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया । आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच अचानक विवाद बढ़ गया और मामूली कहासुनी की घटना मारपीट में तब्दील हो गई । पुलिस के सामने मारपीट होती रही और लोग तमाशा देखते रहे ।मारपीट की घटना होते ही मौके पर हंगामा हो गया जिसके बाद भारी मात्रा में पुलिस वालों ने लाठी डंडे पटक कर दोनों पक्ष के समर्थकों को खदेड़ा और मामले को शांत कराया ।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका