सपा ही गरीबों की हितकर है, जिस पर मतदाताओं के चेहरे खिलखिला उठे। सपा प्रत्याशी के इस ताबडतोड जनसम्पर्क अभियान को देख भाजपा, बसपा व अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी सम्पर्क अभियान तेज किया है। वहीं जीएसटी से व्यापार चौपट होने को लेकर नाराज व्यापारी मतदाताओं को सपा प्रत्याशी अपने पाले में खींचने का भरसक प्रयास कर रहे है। अखिलेश यादव द्वारा किये गये कार्यों का बखान कर समर्थक नहीं थक रहे हैं। अब देखना ये है कि कांग्रेस प्रत्याशी के गुमशुम चुनाव के बाद सपा, बसपा, भाजपा व अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों मे से मतदाता किसे अपना नगर अध्यक्ष चुनेंगे।