अयोध्या

ज्ञानवापी मस्जिद पर विनय कटियार का दावा, आरी चलाकर देखा शिवलिंग है या फव्वारा

Vinay Katiyar claims ज्ञानवापी मस्जिद विवाद इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने एक चौंकाने वाला दावा किया है कि, ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति ने आरी चला कर उसकी जांच की है कि, क्या वो शिवलिंग है या फव्वारा, उस युवक को पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा है।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2022, 1:18 PM IST
vinay_katiyar.jpg

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने एक चौंकाने वाला दावा किया है कि, ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति ने आरी चला कर उसकी जांच की है कि, क्या वो शिवलिंग है या फव्वारा, उस युवक को पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा है। इस वक्त ज्ञानवापी मस्जिद विवाद जैसा रंग पकड़ रहा है, ऐसे वक्त मुस्लिम समुदाय के लोगों को वहां पर प्रवेश नहीं देना चाहिए। ज्ञानवापी सर्वे में एक पत्थर मिला, जिस बारे में हिन्दू पक्ष ने दावा किया कि वह शिवलिंग है पर मुस्लिम पक्ष इसे फव्वारा बता रहा है।

मुस्लिम समाज का प्रवेश बंद हो

राम मंदिर आंदोलन में अहम रोल अदा करने वाले विनय कटियार ने कहाकि, आरोपी युवक पुलिस की कस्टडी में है, लेकिन कस्टडी से काम नहीं चलेगा। यह सजा कम है। कटियार ने उस युवक के दोनों हाथ काट लेने की मांग की है। कटियार ने कहा कि, ज्ञानवापी में जिस तरह का मामला चल रहा है, ऐसी स्थिति में मुस्लिम समाज के लोगों को वहां पर प्रवेश नहीं देना चाहिए।

ओवैसी का दिमाग खराब - विनय कटियार

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के बारे में विनय कटियार कहाकि, ओवैसी का दिमाग खराब हो गया है उन्हें देश से बाहर निकाल देना चाहिए।

ज्ञानवापी मस्जिद मामला जानें

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में सर्वे में एक बड़ा पत्थर मिला। जिसे हिंदू समुदाय के लोग शिवलिंग बता रहे हैं। वहीं मुस्लिम पक्ष उसे वजूखाना में लगा पुराना फव्वारा बता रहा है, जो अब टूट चुका है। इस मामले पर वाराणसी की जिला अदालत में सुनवाई चल रही है। जहां हिन्दू पक्ष रोजाना पूजा करने की इजाजत मांग रहा है। मुस्लिम पक्ष ने उपासना स्थल अधिनियम 1991 का हवाला देते हुए इस पूरे मामले को खारिज करने की अपील की है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका