केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर अपने विचार पेश किए।
लखनऊ. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर अपने विचार पेश किए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में सबकी सहमति से होना चाहिए। ये सबके मन में है और बीजेपी भी यही चाहती है। राजधानी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में मुख्तार ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। हम सबको उनके निर्णय का इंतजार करना चाहिए, वैसे सबसे आदर्श यह होगा कि आम सहमति से राम मंदिर का निर्माण हो।
"हम तो चाहते हैं आज से ही शुरू हो जाए राम मंदिर का निर्माण"-
नकवी ने आगे कहा कि हम तो चाहते हैं कि आज ही से राम मंदिर का निर्माण शुरु हो जाए, लेकिन कोई भी काम संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होता है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द से जल्द राम मंदिर के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा।
अोवैसी पर हमला-
असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए मुख्तार नकवी ने कहा कि जहरीली जुबान की जंग चुनावों से पहले शुरू हो गई है, क्योंकि ओवैसी जैसे नेता जहरीली जुबान के जागीरदार हैं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि आज समाज का कोई हिस्सा नेताओं के इन बयानों को स्वीकार नहीं करता।