अयोध्या

‘हो आए अयोध्या, रामलला के दर्शन करने नहीं गए ना?’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती

Om Prakash Rajbhar: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर तंज कसा। उन्होंने रामलला के दर्शन न करने पर सवाल उठाए और कारसेवकों की मौत का मुद्दा उठाया। साथ ही अखिलेश पर आस्था के बजाय वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2026, 11:52 AM IST
UP News
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला फोटो सोर्स-IANS

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती। राजभर ने अयोध्या की सड़कों पर पहुंचने पर अखिलेश यादव से कारसेवकों की चीखें याद आने और उनके पिता मुलायम सिंह यादव की ओर से कारसेवकों पर गोली चलवाए जाने को लेकर सवाल किया। उन्होंने अखिलेश को पश्चाताप करने की सलाह देते हुए कहा कि अगर उनकी आस्था है तो उन्हें राजनीतिक समीकरणों का बंधक नहीं बनना चाहिए।

राजभर ने प्रसाद ग्रहण करते हुए अखिलेश की तस्वीर पर भी टिप्पणी की और आरोप लगाया कि वह आस्था के बजाय वोट की राजनीति के लिए ऐसा कर रहे हैं।

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने कल भी बताया था और परसों भी बताया था। ये सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। पीले कपड़े पहनकर और तिलक लगाकर सनातन संस्कृति में आने का दिखावा भी कर लें, लेकिन इन्हें सिर्फ तुष्टिकरण और मुस्लिम वोट बैंक की चिंता रहती है। समाजवादी पार्टी के नेता कभी भी सनातन संस्कृति को सही मायने में स्वीकार नहीं करते। उनसे कारसेवकों के नरसंहार का जवाब मांगिए।

तीन बार अयोध्या आए, रामलला के दर्शन नहीं किए

अखिलेश यादव साल 2022 से 2026 के बीच तीसरी बार अयोध्या पहुंचे हैं, लेकिन अब तक रामलला के दर्शन नहीं किए हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह अयोध्या में रोड शो करने आए थे। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद क्षेत्र में चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हुए। जनवरी साल 2024 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को लेकर अखिलेश ने कहा था कि वह समारोह के बाद दर्शन करने आएंगे। अब 2026 में भागवत कथा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए। इसको लेकर राजनीतिक चर्चा तेज है। ऐसे में अखिलेश का नया बयान अहम माना जा रहा है।

Updated on:
9 Oct 2026, 11:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत’, सरयू-कमला एक्सप्रेस को लेकर इकबाल अंसारी ने जताई खुशी, PM मोदी और CM योगी को दी बधाई

UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन