अयोध्या

राम मंदिर के शिखर पर फहराई नई धर्मध्वजा; मंत्रोच्चार के बीच हुआ खास अनुष्ठान, ट्रस्ट ने जारी कीं तस्वीरें

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या के भव्य राम मंदिर के मुख्य शिखर पर नई धर्मध्वजा फहराई गई। सावन माह के बेहद पवित्र अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज का पूजन हुआ। इस खास मौके पर राम मंदिर ट्रस्ट ने तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए हैं।
2 min read
• •
Aug 23, 2026
Ram Mandir
राम मंदिर (IANS Photo)

Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust: रामनगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर आज यानी रविवार को नई धर्मध्वजा फहराई गई है। सावन महीने के बेहद पवित्र अवसर पर पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के धर्मध्वजा का पूजन किया गया। इसके बाद इसे मंदिर के मुख्य शिखर पर स्थापित किया गया। परिसर मंदिर के शिखर पर नई धर्मध्वजा लहराने के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन

मंदिर के मुख्य शिखर पर इस नई धर्मध्वजा को फहराने से पहले इसका पारंपरिक तरीके से पूजन किया गया। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज की पूजा-अर्चना की और फिर इसे पूरे सम्मान के साथ शिखर पर फहराया। राम मंदिर के सोने से चमकते शिखर पर लहराता यह नया ध्वज अब अयोध्या पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है और लोग इसके दर्शन कर भावविभोर हो रहे हैं।

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

रविवार का दिन होने और सावन का पवित्र महीना चलने के कारण रामलला के दरबार में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ है। राम मंदिर के शिखर पर नई धर्मध्वजा लहराते देखकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह नजर आया। अयोध्या पहुंचे भक्तों ने इसे एक बेहद पावन अवसर बताया और नए ध्वज के साथ मंदिर के इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर खुद को धन्य महसूस किया। धर्मध्वजा के लहराते ही राम मंदिर परिसर की भव्यता में चार चांद लग गए हैं और यह अद्भुत नजारा देखते ही बन रहा है।

ट्रस्ट ने जारी की अद्भुत तस्वीरें और वीडियो

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के शिखर पर फहराई गई इस नई धर्मध्वजा की कई शानदार तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए हैं। ड्रोन कैमरे से ली गई इन तस्वीरों में राम मंदिर परिसर की भव्यता निखर कर सामने आ रही है। इन अद्भुत तस्वीरों के सामने आने के बाद से देश-विदेश में बैठे रामभक्तों में भी खुशी का माहौल है। श्रावण मास में हुए इस ध्वज परिवर्तन को मंदिर की नियमित धार्मिक परंपराओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है।