अयोध्या

हिस्ट्रीशीटर सपा नेता से रिश्तों पर SHO सस्पेंड, जांच में लापरवाही पर CO भी नपे…SSP अयोध्या की बड़ी कारवाई

अयोध्या जिले में समाजवादी पार्टी के हिस्ट्रीशीटर पदाधिकारी से रिश्ते रखना SHO को भारी पड़ गया, कप्तान ने कारवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है, वहीं इस मामले की जांच में CO पर भी गाज गिरी है।

2 min read
Sep 17, 2025
फोटो सोर्स: फाइल फोटो, SSP ने SHO को सस्पेंड किया, CO पर भी हुई कारवाई

अयोध्या जिले में पुलिस और माफिया गठजोड़ पर भी SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए एक थानाप्रभारी को सस्पेंड कर दिए हैं, इसके साथ ही इस मामले की जांच में लीपापोती करने के आरोप में CO के भी कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए। CO अयोध्या आशुतोष तिवारी के अब CO यातायात यलो जोन और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर सीओ लाइंस देवेश चतुर्वेदी को सीओ अयोध्या का अतिरिक्त प्रभार एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने दिया है। इसी मामले में SHO पूरा कलंदर देवेंद्र सिंह को मंगलवार को सस्पेंड किया गया।

ये भी पढ़ें

Dehradun Cloudburst: देहरादून में बादल फटने से बड़ा हादसा! मुरादाबाद मंडल के 7 मजदूरों की मौत, कई अब भी लापता

सपा नेता और हिस्ट्रीशीटर से रिश्ते SHO को पड़े भारी, CO की भी बदली सर्किल

SSP को सूचना मिली कि SHO देवेंद्र सिंह जेल में बंद राजा मान सिंह के करीबी हैं, उसके जेल में रहते ही देवेंद्र सिंह सौ से ज्यादा बार उससे बात की है, जब इस गंभीर मामले की जांच CO अयोध्या को सौंपी गई तो यह भी इस मामले में लीपापोती करते पाए गए। इससे नाराज SSP ने सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के सर्किल में फेरबदल कर दिया है।

सपा का पदाधिकारी है हिस्ट्रीशीटर मान सिंह, रियल स्टेट में धोखाधड़ी के गंभीर आरोप

अयोध्या जिले में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य और समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव राजा मान सिंह उर्फ मान सिंह पुत्र हनुमान सिंह निवासी सरियावा गांव,थाना पूराकलंदर को पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार और जमीन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश के रूप में भी कुख्यात हैं। यह अयोध्या जनपद की मसौधा द्वितीय सीट से सपा का जिला पंचायत सदस्य हैं। थाना पूरा कलंदर के रिकॉर्ड में उनका नाम हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है, और पहले से ही कई आपराधिक मामलों में उसका नाम आ चुका है। रियल एस्टेट में मान सिंह का गैंग धोखाधड़ी में माहिर है।

ये भी पढ़ें

बरेली में लूट: चलती बाइक पर नकाबपोश लुटेरों ने छीना पर्स, सड़क पर गिरी पत्नी-बेटी, हालत नाजुक

Published on:
17 Sept 2025 11:59 am
Also Read
View All

अगली खबर