अयोध्या

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: भगवान के दर्शन करने जाएगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, टीम में कई सांसद-विधायक शामिल शामिल

Congress Delegationl Ayodhya Visit Program: अयोध्या दान पात्र चढ़ावे में चोरी की जांच बड़े पैमाने पर हो रही है। इसी बीच कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या श्री राम लला के दर्शन करने के लिए जाएगा।
2 min read
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, फोटो सोर्स- X अजय राय
कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल राम मंदिर में दर्शन के लिए जाएगा (फाइल फोटो- अजय राय 'X')

Congress Delegation Ayodhya Ram mandir Darshan Program: अयोध्या में आगामी 30 जून को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आ रहा है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस नोट के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 30 जून को प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंचेगा।

कांग्रेस के इस प्रतिमंडल में सांसद, विधायक और पूर्व सांसद शामिल हैं। अजय राय ने बताया कि वह खुद भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहेंगे। इसके अलावा अमेठी, सीतापुर, प्रयागराज, बाराबंकी के सांसद, महाराजगंज के विधायक भी शामिल होंगे। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ऐसे समय में अयोध्या पहुंच रहा है, जब राम मंदिर दान पात्र में चोरी के विवाद की चर्चा चरम पर है।

ट्रस्ट के  पदाधिकारियों से पूछताछ

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर में दान पात्र में भक्तों के तरफ से चढ़ाए गए रुपयों की गिनती के दौरान बड़े पैमाने पर चोरी की गई। यहां तक की सोने- चांदी के जेवर भी चोरी हो जाने का आरोप लग रहे हैं। इस मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब पुलिस ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है।

30 जून को पहुंचेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का निश्चय किया है। प्रतिनिधिमंडल 30 जून को सुबह 9 बजे लखनऊ से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा। जिसके 11 बजे अयोध्या में पहुंचने का अनुमान है। प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में अयोध्या आएगा।

प्रतिनिधि मंडल में कौन-कौन शामिल?

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अनुसार, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, सीतापुर सांसद राकेश राठौर, प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, महाराजगंज के फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, बाराबंकी के पूर्व सांसद एपी गौतम, पूर्व विधान परिषद सदस्य अमेठी दीपक सिंह, कुर्सी बाराबंकी की पूर्व विधायक कुमारी मीणा गौतम शामिल है। विज्ञप्ति के अनुसार सभी श्री राम मंदिर में दर्शन पूजन कर जन कल्याण की कामना करेंगे।

Published on:
29 Jun 2026 06:25 pm