
UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। जिले के प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मीरजापुर, अयोध्या और अन्य प्रभावित जिलों में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों को 21 जनवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह निर्णय अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
मीरजापुर जिले का आदेश
जिलाधिकारी मीरजापुर के अनुसार, नर्सरी से कक्षा-8 तक के सभी स्कूल (यू.पी. बोर्ड, सी.बी.एस.ई., और आई.सी.एस.ई.) 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को नियमित रूप से सुबह 10 बजे से 3 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर प्रशासनिक कार्य जैसे डीबीटी, यू-डायस और अन्य सरकारी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
अयोध्या जिले का आदेश
अयोध्या में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने आदेश दिया है कि प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी स्कूल 25 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे। वहीं, कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। प्रशासन ने यह निर्णय ठंड के प्रभाव और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया है।
आगरा जिले का आदेश
आगरा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सरकारी व निजी स्कूल 20 जनवरी को खुलेंगे ,19 रविवार तक बंद रखने का आदेश दिया गया था । ऑनलाइन कक्षाएं स्कूल प्रबंधन के अनुसार संचालित हो सकेंगी। शिक्षकों को प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
शीतलहर का असर और प्रशासन का कदम
शीतलहर और गिरते तापमान के कारण उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि यह अवकाश केवल छात्रों के लिए है, जबकि शिक्षकों और स्टाफ को अपने निर्धारित कार्यों का पालन करना होगा।
प्रमुख बिंदु
नर्सरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूल 21 जनवरी तक बंद।
कक्षा 6 से 12 तक स्कूल सुबह 10:00 से 3:00 बजे तक संचालित।
स्टाफ को प्रशासनिक कार्य के लिए विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य।
आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश।