पदभार ग्रहण करने के उपरांत, नए जिलाधिकारी विशाख जी ने मीडिया और अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य ध्यान शहर के नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने और लखनऊ को स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित शहर बनाने पर रहेगा। उन्होंने कहा, "लखनऊ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते हुए आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने, जलभराव की समस्या को हल करने और शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।"