विशाख जी. अय्यर का नाम उन अधिकारियों में शुमार है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। उन्हें कानपुर जिलाधिकारी (DM Kanpur) के पद पर दो बार तैनात किया गया था। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दलों की शिकायत पर चुनाव आयोग ने उन्हें कानपुर डीएम पद से हटाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त कर दिया था। हालांकि, चुनाव के बाद उन्हें दोबारा कानपुर का जिलाधिकारी बना दिया गया।