आजमगढ़

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के स्टेज पर चढ़ते ही बवाल, जमकर चले जूते-चप्पल, आजमगढ़ महोत्सव रुका

Bhojpuri Star Akshara Singh: आजमगढ़ महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई और स्टेज की ओर बढ़ने लगी। इस हरकत से नाराज होकर अक्षरा सिंह ने अपनी परफॉरमेंस को बीच में ही रोक महोत्सव से चली गईं।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2024, 8:55 AM IST
Bhojpuri Star Akshara Singh, Akshara Singh, Azamgarh Festival, Uproar in Azamgarh, UP News, Azamgarh News

Bhojpuri Star Akshara Singh: आजमगढ़ महोत्सव के अंतिम दिन बवाल हो गया। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जैसे ही मंच पर पहुंचीं भीड़ बेकाबू हो गई। लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच की तरफ बढ़ने लगे। इस दौरान जमकर जूते-चप्पल और पानी की बोतलें सुरक्षाकर्मियों और VIP सिटिंग की तरफ फेंके गए। भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की लाठी जैसे ही चली, मीडिया वालों के कैमरा फ्लैश चमकने लगे। इसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। फिर कुछ को समझाते हुए वहीं बैठा दिया।

यह सब देख अक्षरा सिंह कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। उधर, बैठने को लेकर तहसीलदार और भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। दोनों को किसी तरह समझाकी शांत कराया गया।

पहले जानते हैं पूरा मामला

यूपी में 18 सितंबर को आजमगढ़ महोत्सव की शुरुआत हुई। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में यह महोत्सव 5 दिन तक महोत्सव चला। रविवार को अंतिम दिन रात करीब 11 बजे भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कार्यक्रम था। एक्ट्रेस देखने के लिए करीब 20 गांव के लोग पहुंचे।

आजमगढ़ महोत्सव में पहुंचीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह।

अक्षरा सिंह ने जैसे ही गाना गाया, भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने हूटिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने जिला प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया है।

कार्यक्रम छोड़कर चली गईं अक्षरा सिंह

दर्शकों का कहना है कि अगर प्रशासन पहले से ही एहतियात बरतता तो बवाल नहीं होता। इस बवाल के बाद अक्षरा सिंह को बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर जाना पड़ा।

कुर्सी पर बैठने को लेकर भाजपा नेता और तहसीलदार ‌‌भिड़े

उधर, आजमगढ़ महोत्सव के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर तहसीलदार और भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बीच भी आपस में भीड़ गए। तहसीलदार कुर्सी पर बैठे भाजपा नेता को उठाना चाह रहे थे। आरोप लगा की तहसीलदार ने ऊंची आवाज में बात की। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए। बाद में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और भाजपा नेता को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

महोत्सव के अंतिम दिन इंडिया गॉट टैलेंट फेम जीरो डिग्री डांस ग्रुप ने अपने डांस से लोगों का मनोरंजन किया। भोजपुरी सिंगर मनोहर सिंह ने लोक गायन की प्रस्तुति दी गई। इससे पहले वर्ष 2023 में जौनपुर जिले में आयोजित गणेश उत्सव में पहुंची अक्षरा सिंह ने जब 'जान मारे लहंगा ई लखनऊ' गाया था तो जौनपुर में भी बेकाबू भीड़ ने जमकर उपद्रव करते हुए कुर्सियां तोड़ दी थी।

Updated on:
23 Sep 2024, 8:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट