आजमगढ़

CO पत्नी ने कहा- कायदे में रहो नहीं तो जेल भेज दूंगी, डॉक्टर पति पहुंचे SP दफ्तर; लगाई तलाक की गुहार

Azamgarh News: आजमगढ़ में CO सदर आस्था जायसवाल और उनके पति डॉ. सत्यम् गुप्ता के बीच वैवाहिक विवाद सुर्खियों में है। डॉक्टर पति ने आरोप लगाया कि CO पत्नी उन्हें जेल भेजने की धमकी देती हैं, जिसके बाद वह SP से मदद मांगने पहुंचे। वहीं आस्था ने आरोपों को दबाव बनाने की कोशिश बताया। मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है।
2 min read
• •
Nov 01, 2025
Azamgarh co wife threatens doctor husband requests divorce from sp
CO पत्नी ने कहा- कायदे में रहो नहीं तो जेल भेज दूंगी | Image Source Video Grab

CO wife threatens doctor in Azamgarh: यूपी के आजमगढ़ में तैनात CO सदर आस्था जायसवाल और उनके पति डॉ. सत्यम् गुप्ता के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। डॉक्टर सत्यम् ने पुलिस अधीक्षक (SP) अनिल कुमार से मिलकर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी आस्था उन्हें धमकाती हैं कि अगर कायदे में नहीं रहे तो जेल भेज देंगी। पति ने SP के सामने तलाक दिलवाने की मांग भी रखी। डॉक्टर का कहना है कि पत्नी न उनके साथ रहना चाहती हैं और न ही तलाक देने को तैयार हैं।

व्यक्तिगत मामला बताकर चुप्पी

आजमगढ़ के SP अनिल कुमार ने बताया कि यह मामला पति-पत्नी का निजी विवाद है। डॉक्टर सत्यम् उनसे मिलने जरूर आए थे, लेकिन उन्होंने न कोई शिकायत दर्ज कराई और न ही कोई प्रार्थना पत्र दिया। SP ने कहा कि बिना औपचारिक शिकायत के इस मामले में टिप्पणी करना उचित नहीं है।

पति का आरोप- बेटे को देखने तक नहीं दिया

डॉक्टर सत्यम्, जो चक्रपानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं, ने बताया कि जून 2023 में उनकी शादी बलिया निवासी आस्था जायसवाल से हुई थी। अप्रैल 2024 में बेटे का जन्म हुआ, जिसके बाद आस्था अलग रहने लगीं। डॉक्टर का आरोप है कि बेटे का सरनेम उनकी अनुमति के बिना बदल दिया गया और उन्हें बेटे को देखने भी नहीं दिया गया। मार्च 2025 में उन्होंने तलाक के लिए आवेदन किया था, लेकिन मामला लगातार उलझता जा रहा है।

CO आस्था का पक्ष- मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश

CO सदर आस्था जायसवाल ने पति के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि अगर वह वास्तव में धमकी देना चाहतीं तो काफी पहले मामला दर्ज करा सकती थीं। उनका कहना है कि चूंकि केस कोर्ट में चल रहा है, ऐसे में पति द्वारा ऑफिस आकर लगाए गए आरोप दबाव बनाने की कोशिश प्रतीत होते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया में बयानबाजी से कोई लाभ नहीं और मामले का समाधान कानूनी प्रक्रिया से ही होगा।

बलिया के शिक्षित परिवार से आती हैं अधिकारी

CO आस्था जायसवाल का जन्म 1 जनवरी 1990 को बलिया में हुआ। पिता डॉ. परशुराम जायसवाल चमन सिंह बाग रोड पर रहते हैं, जबकि मां आरती जायसवाल गृहणी हैं। आस्था ने शुरुआती पढ़ाई सेंट थॉमस स्कूल और होली क्रॉस स्कूल बलिया से की। इसके बाद स्नातक प्रयागराज में पूरा किया और दिल्ली में दो वर्षों तक सिविल सेवा की तैयारी की।

2016 बैच की PPS अधिकारी, कई जिलों में सेवाएं

आस्था का चयन 2016 में PPS में डिप्टी एसपी रैंक पर हुआ। उन्होंने मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी पहली तैनाती वाराणसी पुलिस लाइन में CO के रूप में हुई। इसके बाद वह लगभग तीन वर्षों तक प्रयागराज में सेवाएं देती रहीं। वर्तमान में वह आजमगढ़ में CO सदर के पद पर तैनात हैं।

Updated on:
01 Nov 2025 08:10 pm
Published on:
01 Nov 2025 07:15 pm
Also Read
View All
सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली

Azamgarh Triple Murder Case: आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

10 थानों की फोर्स, 300 पुलिसकर्मी, ATS के 24 व SOG के 20 जवान, जानें कैसे एनकाउंटर में मारा गया आजमगढ़ का गुनेहगार अरविंद सिंह

Azamgarh News: 8 साल पहले भाई की मौत, घर में शांति के लिए महामृत्युंजय का जाप फिर 4 मर्डर और एनकाउंटर, जानें इनसाइड स्टोरी