आजमगढ़

प्रेमी ने पूछा फोन क्यों बिजी था, प्रेमिका ने नहीं दिया जवाब तो बहन के सामने ही मार दी गोली

भदोही में फोन बिजी होने पर प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2023, 12:56 PM IST
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस

सुरियावा थाना क्षेत्र में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। इस काम में उसके भाई ने भी मदद की। प्रेमी ने छात्रा की कनपटी पर इसलिए गोली मार दी कि उसका फोन बिजी था। पूछने पर उसने सही जवाब नहीं दिया। पुलिस ने प्रेमी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।



11वीं में पढ़ती थी प्रेमिका
सुरियावा थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रेमिका 11वीं की छात्रा थी। प्रेमी अरविंद विश्वकर्मा ऊंज थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव का रहने वाला है। अरविंद हाई स्कूल तक पढ़ा है। अभी वह ट्रैक्टर चलाता है। उसका डेढ़ साल से छात्रा का प्रेम संबंध था।


घटना के समय लड़की की बहन थी मौजूद
छात्रा की बहन घटना के समय मौके पर ही थी। उसने बताया कि बुधवार की शाम से ही अरविंद छात्रा की मोबाइल पर लगातार फोन कर रहा था। छात्रा बार-बार फोन काट दे रही थी। रात में बहन ने उसका फोन उठा लिया। उस समय अरविंद ने मिलने की रिक्वेस्ट की। छात्रा ने मना कर दिया। काफी कहने पर वह राजी हो गई। छात्रा अपनी बहन के साथ अरविंद से मिलने खेत में चली गई। अरविंद भी अपने भाई के साथ वहां आ गया।


मोबाइल क्यों बिजी था पूछ आक्रामक हो गया अरविंद
छात्रा की बहन के मुताबिक पहले तो अरविंद ने बहन से अच्छे से बात की। कुछ देर बाद उसने मोबाइल बिजी आने का कारण पूछा। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। अरविंद मारपीट करने लगा। मैंने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन अरविंद ने आपा खो दिया।


कनपटी पर तमंचा सटाकर मार दी गोली
अरविंद अपने साथ तमंचा लेकर आया था। उसने गुस्से में तमंचा निकाला और छात्रा की कनपटी पर सटाकर फायर कर दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद अरविंद और उसका भाई मौके से भाग गए। बहन ने बताया कि वह डर गई थी। भागती हुई घर आई और घरवालों को सूचना दी। उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुठभेड़ में अरविंद और उसका भाई गिरफ्तार
पुलिस ने अरविंद की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया। गुरुवार की सुबह 6 बजे बीरमपुर तिराहे के पास आरोपियों की लोकेशन मिली। वहां घेराबंदी की गई। आरोपी वहां से गुजरे तो उनको रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेंः


अरविंद बोला- फोने दे देती तो नहीं मारता गोली
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अरविंद बताया कि उसने फोन देखने के लिए मांगा। उसने फोन देने से मना कर दिया। मैंने बोला किसी और से बात करती हो तो बात को टाल गई। इसके बाद मैंने तमंचा निकाला और कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। इसके बाद वहां से भाग गया। अगर वह मोबाइल दे देती तो ऐसी नौबत नहीं आती।

यह भी पढ़ेंः


पुलिस अधीक्षक बोले-20 दिन पहले खरीदा था तमंचा
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अरविंद ने 20 दिन पहले मिर्जापुर से तमंचा खरीदा था। ऐसे में आशंका है कि उसने उसी वक्त हत्या की साजिश रच ली थी। अरविंद और उसके भाई सुनील विश्वकर्मा को जेल भेज दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट