1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या वरुण गांधी सपा में हो सकते हैं शामिल? अपर्णा की भी हो सकती है वापसी! शिवपाल ने दे दिए संकेत

बलिया के दौरे पर पहुंचे शिवपाल यादव ने अपर्णा और वरूण गांधी को लेकर खुलकर बात की। राहुल गांधी को भी शुभकामना देने से नहीं चूके।
3 min read
Google source verification
शिवपाल का स्वागत करते पार्टी के नेता

शिवपाल का स्वागत करते पार्टी के नेता

बलिया के दौरे पर पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष को खत्म करने की साजिश हो रही है। दावा किया कि समाजवादी एकत्र होंगे और लंका भी जलाएंगे। इस दौरान उन्होंने वरुण गांधी के सपा में शामिल होने की संभावना और अपर्णा यादव की वापसी पर भी बात की। भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल को शुभकामना दी।


मंडल में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए शिवपाल
अपनी यात्रा के दौरान शिवपाल यादव आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव के घर गए। वहां उन्होंने विधायक के भाई अमरेश यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद मऊ पहुंचे। मऊ में कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का स्वागत किया। इसके बाद वे बलिया चले गए। बलिया के फेफना में पार्टी की सभा को संबोधित किया।

शिवपाल बोले, निश्चित है जलेगी लंका
शिवपाल यादव ने बलिया में कहा कि बीजेपी विपक्ष को खत्म करने पर अमादा है। फर्जी मुकदमों में नेता जेल भेजे जा रहे हैं। बुलडोजर चलवाया जा रहा है। अब हम ट्वीटर पर विरोध नहीं करेंगे। जहां भी उत्पीड़न होगा, आंदोलन करेंगे। सड़क पर उतरेंगे, जेल भरेंगे। 2024 में बीजेपी को हराएंगे। 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। पार्टी के लोग संघर्ष के पथ पर निकलेंगे और निश्चित है कि अब लंका जलेगी

IMAGE CREDIT: patrika

सपा अकेले बीजेपी को हराने में सक्षम
लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों का मोर्चा बनाने के सवाल पर शिवपाल ने अकले चुनाव लड़ने के संकेत दिए। शिवपाल ने कहा कि सपा अकेले उत्तर प्रदेश से बीजेपी को हटाने में सक्षम है। सपा सरकार के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ेगी।

यह भी पढ़ेंः

नायब तहसीलदार की बढ़ी मुश्किल, राम मंदिर को कहा था दुकानदारी, डीएम ने शुरू कराई जांच


वरुण गांधी को लेकर कहीं बड़ी बात
वरुण गांधी द्वारा अखिलेश की तारीफ के बाद उनके सपा में आने की संभावना पर भी शिवपाल खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि बीजेपी की भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए जो भी सपा के साथ आएगा उसका स्वागत करेंगे। चाहे वह वरुण गांधी हो या फिर कोई और। भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों को सपा साथ लेकर चलेगी।

IMAGE CREDIT: patrika

अपर्णा की वापसी का दिया गोलमोल जवाब
क्या 2024 से पहले अपर्णा यादव की सपा में वापसी होगी के सवाल पर शिवपाल ने सीधा जवाब नहीं दिया। कहा कि अपर्णा परिवार की बहू हैं। परिवार के सुख-दुख में हमेशा शरीक होती हैं। पूरा परिवार साथ है।

यह भी पढ़ेंः

दहेज के लिए टीचर ने पत्नी को घर से निकाला, अस्पताल में मिला बीवी का भाई तो काट ली नाक, लगे 7 टांके


श्रीनगर में राहुल के साथ दिख सकते हैं अखिलेशः शिवपाल
भारत जोड़ो यात्रा से दूरी और तेलंगाना में विपक्षी दल की रैली अखिलेश शामिल हुए। क्या सपा को राहुल गांधी पसंद नहीं हैं? इस पर शिवपाल ने कहा कि राहुल गांधी को शुभकामनाएं। उनकी अलग पार्टी है। कांग्रेस की श्रीनगर रैली में शामिल होने पर दल का नेतृत्व फैसला करेगा।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग