Samajwadi Party Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है।
Samajwadi Party Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। सपा की इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों का नाम है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया है। SP की इस लिस्ट में गौतमबुद्ध नगर से महेंद्र नागर, इटावा से जितेंद्र दोहरे, सुल्तानपुर से भीम निषाद, जालौन से नारायण दास अहिरवार को टिकट गया दिया है। इसके साथ ही मिश्रिख से ने SP अपना कैंडिडेट बदलते हुए मनोज कुमार राजवंशी को चुनावी मैदान में उतारा है।
मिश्रिख लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने पहले रामपाल राजवंशी को कैंडिडेट घोषित किया था। हालांकि सपा ने अब इस सीट पर मनोज कुमार राजवंशी को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा ने उत्तर प्रदेश में अब तक 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इससे पहले सपा ने चार लिस्ट जारी की किया था।
धर्मेंद्र यादव के सामने आजमगढ़ लोकसभा सीट पर एक बार फिर से बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ से सामना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि 2022 के चुनाव में निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को करीब 10 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हरा कर जीत हासिल की थी। अब एक बार फिर से दोनों आमना-सामना है। लेकिन परिस्थिति तब से बिल्कुल अलग है।
सपा ने बीते 15 मार्च को प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की थी। सपा ने चौथी लिस्ट में 6 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। इस लिस्ट में बिजनौर से यशवीर सिंह, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर वाल्मीकि, नगीना से मनोज कुमार, लालगंज से दरोगा सरोज का नाम को टिकट दिया गया था। वहीं अखिलेश यादव ने भदोही लोकसभा सीट ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए खाली छोड़ी थी। इस सीट पर टीएमसी ने ललितेशपति त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया है।