आजमगढ़

Lok Sabha By Election : निरहुआ ने आजमगढ़ से ठोकी ताल, भोजपुरी गीत गाकर अखिलेश पर यूं कसा तंज, देखें VIDEO

Lok Sabha By Election: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपना गाना ‘अखिलेश हुए फरार, निरहुआ डटल रहे’ के वीडियो को निरहुआ आधिकारिक के यूट्यूब चैनल से जारी किया है। जोकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2022, 1:18 PM IST
Lok Sabha By Election : निरहुआ ने आजमगढ़ से ठोकी ताल, भोजपुरी गीत गाकर अखिलेश पर यूं कसा तंज, देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उप चुनाव होने वाले हैं। वहीं आजम खान के आजमगढ़ से सीट छोड़ देने के बाद से सबकी निगाहें इस सीट पर टिकी हुई है। ऐसे में भाजपा ने एक बार फिर अपने पुराने दावेदार भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua) पर दांव लगाया है। जबकि सपा की तरफ से उन्हें टक्कर देने के लिए रमाकांत यादव (Ramakant yadav) का नाम सामने आ रहा है। हालांकि सपा की तरफ से कैंडिडेट का नाम फाइनल नहीं हो सका है। इस बीच निरहुआ ने अपने गाने के अंदाज से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज कसा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपना गाना ‘अखिलेश हुए फरार, निरहुआ डटल रहे’ (Akhilesh Huye Farar Nirahua Datal Rahe) के वीडियो को निरहुआ आधिकारिक के यूट्यूब चैनल से जारी किया है। जोकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं निरहुआ के फैंस भी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और भर भरकर लाइक कमेंट कर रहे हैं। जबकि यूट्यूब पर अखिलेश यादव समर्थक निरहुआ की आलोचना कर रहे हैं। साथ ही सपा और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

अब तक 26 हजार से भी ज्यादा लाइक्स

दरअसल इस वीडियो को पिछले दिनों रिलीज किया गया है, जिसमें आपको कई गानों ‘कमल के बटन दबइया भइया’ (Kamal Ke Button Dabaiha Bhaiya) को मिश्रण देखने के लिए मिलने वाला है. इसे 26 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं ‘अखिलेश हुए फरार, निरहुआ डटल रहे’ गाने की एक छोटी क्लिप निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसपर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Updated on:
5 Jun 2022, 1:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट