विनिर्माण केंद्र एक आधुनिक, अत्याधुनिक सुविधा होगी। इकाई की आधारशिला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 26 दिसंबर, 2021 को रखी थी। इस परियोजना से लगभग 500 इंजीनियरों और तकनीशियनों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके अलावा 5,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। रक्षा उद्योग से जुड़ी सहायक इकाइयों की स्थापना से करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।