आजमगढ़

बिहार मौर्य एक्सप्रेस हादसे में आजमगढ़ के व्यक्ति की मौत, अंतिम यात्रा में बदली धार्मिक यात्रा

परिवार के साथ बैद्यनाथ धाम से वापस लौट रहे मुखिया की बिहार रेल हादसे में मौत।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2018, 12:00 AM IST
Maurya Express Accident
मौर्य एक्सप्रेस हादसा

आजमगढ़। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले व्यवसायी की शनिवार की भोर में बिहार प्रांत के लखीसराय जिले में हुए रेल हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य यात्री घायल हो गए। मृत व्यवसायी शहर के मातबरगंज मोहल्ले का निवासी था। मौत की सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके के लिए रवाना हो गए हैं।


शहर के मातबरगंज मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय मंगल सेठ पुत्र स्व. मुन्नीलाल सेठ परिवार की आजीविका चलाने के लिए घड़ियों की बिक्री व मरम्मत का व्यवसाय करता था। तीन दिन पूर्व वह अपनी पत्नी, दो बेटियों व अन्य लोगों के साथ झारखंड प्रांत के देवघर जिले में स्थित बैद्यनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ था। धार्मिक यात्रा पूरी कर सभी लोग रेल मार्ग से वापस घर लौट रहे थे।

शुक्रवार की भोर में बिहार प्रांत के लखीसराय जिले में हुए रेल हादसे में व्यवसायी मंगल सेठ की मौत हो गई, जबकि दो अन्य रेल यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मृतक के साथ रहे लोगों द्वारा उनके परिवार वालों को दी गई। सूचना पाते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन परिजन व रिश्तेदार दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
by Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट