उक्त गांव निवासी राम पलट पांडेय और इंद्रेश पांडेय के बीच वर्षो से भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरूवार की सुबह दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट में बदल गया। मारपीट में एक पक्ष से डिंपल पांडेय 32 पत्नी कृपाशंकर पांडेय, माधुरी देवी 50 पत्नी महेंद्र प्रताप, इंद्रावती देवी 65 पत्नी शीतला पांडेय व दूसरे पक्ष से प्रतिमा पांडेय 22 पुत्री इंद्रेश पांडेय, प्रतिमा 20 पुत्री इंद्रेश,घायल हो गई। पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल विद्या देवी 70 पत्नी रामपलट पांडेय और दूसरे पक्ष की उषा 50 पत्नी इंद्रेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।