सामाजिक कार्यकर्ता एसके सत्येन, मुहम्मद अफजल, व्यवसायी ओम प्रकाश अग्रवाल, देवेश जायसवाल कहते हैं कि यातायात के मामले में आजमगढ़ आज भी काफी पिछड़ा है। पिछले पांच साल में आजमगढ़ को एक भी नई ट्रेन नहीं मिली है। अगर छपरा से शाहगंज तक दोहरीकरण का काम हुआ होता तो ट्रेनों की लेट लतीफी से छुटकारा मिल जाता लेकिन यह काम भी नहीं हुआ। आज गोरखपुर और वाराणसी के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। यदि सरकार वादा पूरा करती और ट्रैक बिछाने का काम होता तो यह जिला सीधे महानगरों ने जुड़ जाता।