अब तक जो बाते सामने आ रही है, सपा आजमगढ़ में बसपा को एक भी सीट नहीं देना चाहती थी। कारण कि, पिछले चुनाव में आजमगढ़ सीट पर उसकी जीत हुई थी और लालगंज सीट पर वह रनर थी लेकिन गठबंधन की चर्चा के बीच मायावती ने लालगंज सीट से पूर्व मंत्री घूरा राम को मैदान में उतार दिया है। बसपा की तरफ से यह सपा को सीधा संदेश दे दिया है कि, वह दोनों सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। अब सपा भी मामने लगी है कि, दोनों दलों के खाते में एक एक सीट जाएगी। लालगंज सीट पर बसपा और आजमगढ़ सीट से सपा चुनाव लड़ेगी। यही वजह है कि, सपा का अभी से पूरा फोकस आजमगढ़ सीट पर है।