आजमगढ़

प्रॉपर्टी विवाद बना रंजिश की वजह, आजमगढ़ में 2 लोगों पर फायरिंग, एक की मौत

Azamgarh crime news: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों को गोली मार दी है। गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई

2 min read
May 21, 2026
Pic- Azamgarh police X Handel

आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों को गोली मार दी है। गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफिश में जुटी हुई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले में जल्द खुलासा करने के लिए टीमों का गठन कर दिया है।

ये भी पढ़ें

प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पार्टनर ने ही दिया वारदात को अंजाम, थाने में किया सरेंडर

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रानीपुर गांव में हुई है, जहां बाइक से जा रहे दो लोगों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग की इस घटना में दोनों लोग जख्मी हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, इलाज के दौरान जहानागंज के कोढवा गांव के रहने वाले सुशील की मौत हो गई है। गोलीबारी की इस घटना में पिंटू नामक एक युवक घायल भी हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घटना में वह मामूली रूप से घायल हुआ है और गोली उसे लगी नहीं बल्कि छूकर निकल गई है।

घात लगाकर बैठे थे बदमाश

बताया जा रहा है कि दोनों शख्स बाइक से जा रहे थे तभी उनपर फायरिंग की गई। फायरिंग करने वाले बदमाश पहले से ही घात लगा कर बैठे हुए थे और जैसे ही दोनों रानीपुर गांव के पास पहुंचे, वैसे ही बदमाशों ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना के बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश मौका देखकर वहां से भागने में कामयाब हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को भी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, गांव के लोगों से यह पता चला है कि मामला प्रॉपर्टी विवाद का है फिर भी विभिन्न पहलुओं से इसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार की मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से मामले की जानकारी ली।

4 टीमों का गठन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि पुलिस को युवकों को लक्ष्य कर गोली मारे जाने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने साक्ष्य जुटाए हैं। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया है कि इस घटना के सफल अनावरण के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल घायल और मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त की जा रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ें

ADCP के पेशकार ने बेच दी चोरी की बाइक! 10 साल से ढूंढ रहा था मालिक, ऐसे हुई जानकारी
Updated on:
21 May 2026 10:46 am
Published on:
21 May 2026 10:44 am
Also Read
View All