आजमगढ़

बरात में बवाल; देखते ही देखते शुरू हुई चाकूबाजी, वरमाला से पहले खूनी संघर्ष, जरा सी बात पर आजमगढ़ में निर्मम हत्या

Bloody Conflict Before Varmala: बरात में जमकर बवाल हुआ। जिसके बाद देखते ही देखते चाकूबाजी शुरू हो गई। जानिए ये पूरा मामला आखिर है क्या?
2 min read
• •
Updated: 6 May 2026, 9:01 PM IST
murder of man in wedding procession bloody conflict before varmala azamgarh news up crime
बरात में हुआ बवाल फिर हत्या। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Bloody Conflict Before Varmala: उत्तर प्रदेश केआजमगढ़ जनपद के जीयनपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान बेहद मामूली बात ने भयावह रूप ले लिया। गोरखपुर के बड़हलगंज से आई बरात में कूलर की हवा की दिशा बदलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई।

26 वर्षीय अमीरचंद साहनी की चाकू मारकर हत्या

मृतक की पहचान 26 वर्षीय अमीरचंद साहनी के रूप में हुई है, जो बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव का निवासी था। जानकारी के मुताबिक, वह अपने साथियों के साथ बारात में शामिल होने जीयनपुर आया था। जयमाल के पहले कूलर की दिशा बदलने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई। इस दौरान अमीरचंद को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

3 अन्य लोग भी घायल

इस हिंसक झड़प में अमीरचंद के अलावा राजकुमार साहनी, अभिलाष साहनी और साहिल यादव भी घायल हो गए। तीनों को चाकू लगने से चोटें आईं, जिनका इलाज जारी है।

गांव में पसरा मातम, परिजनों में आक्रोश

जैसे ही अमीरचंद की मौत की खबर उसके गांव बेलसड़ी पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।

मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

घटना के बाद फरार मुख्य आरोपी नीरज निषाद को जीयनपुर पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि, उसके दो साथी—आशीष निषाद और सोनू निषाद—अब भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

हाईवे पर जाम लगाकर किया विरोध

गुरुवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने साऊंखोर मोड़ के पास गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क की एक लेन पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। काफी समझाने-बुझाने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों की मांगें: सख्त कार्रवाई और सुरक्षा

मृतक के बड़े भाई मानिकचंद साहनी समेत परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सुनील कुमार राय ने उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट