आजमगढ़

UP BOARD EXAM 2018: देवरानी की जगह परीक्षा दे रही जेठानी गिरफ्तार

आजमगढ़ में बोर्ड परीक्षा के दौरान जेठानी को देवरानी की जगह परीक्षा देते गिरफ्तार कर लिया गया।
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 9:19 PM IST
Arrest
गिरफ्तार

आजमगढ़. देवरानी और जेठानी के बीच के रिश्ते की जो कहानियां और खबरें आती हैं वो अक्सर विवाद की ही होती हैं। हालांकि विवाद के अलावा सकारात्मक सम्बन्धों की खबरें भी आती हैं पर उनकी संख्या जरा कम ही होती है। इस बार खबर आजमगढ़ से है जहां जेठानी बड़ा रिस्क लेकर वह काम कर रही थी जो देवरानी का कर्तव्य था। हम बात कर रहे हैं बोर्ड परीक्षा की जहां देवरानी की जगह परीक्षा दे रही जेठानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी से हड़कंप मचा हुआ है।


तहबरपुर थाना क्षेत्र के जनता इंटर कालेज आतापुर ओहनी में बोर्ड की परीक्षा चल रही है। मंगलवार को प्रातः हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर से पता चला कि एक इब्राहिमपुर गांव निवासी प्रेमशीला पत्नी सुरेंद्र की सीट कमरा नवम्बर 12 में सीट लगी है। उसकी जगह उसकी जेठानी सुनीता पत्नी बीरेंद्र परीक्षा दे रही थी।


इसे भी पढ़ें


इसके बाद मामले की जानकारी मजिस्ट्रेट को दी गयी और प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। यहां जांच में पाया गया कि सुनीता अपनी देवरानी के स्थान पर परीक्षा दे रही है। पुलिस ने सुनीता को हिरासत में ले लिया। उसके विरुद्ध 3/9 परीक्षा अधिनियम और सुसंगत धराओ के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।


बता दें कि योगी सरकार के नकल विहीन परीक्षा कराने के दावों के बीच लगातार सामूहिक नकल कराने की खबरें आयी हैं। न सिर्फ इतना, बल्कि लिखी हुई कॉपियां बदलने का गोरखधंधा सामने आया। उधर चंदौली में तो सुपारी लेकर इम्तिहान दिलाने का बड़ा खुलासा पुलिस ने किया और लाखों रुपये भी बरामद किये।
By Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट