14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जापुर
UP BOARD EXAM हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में बंडल से निकला हिंदी का पेपर, 50 मिनट तक रोकी गई परीक्षा
Play video

UP BOARD EXAM हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में बंडल से निकला हिंदी का पेपर, 50 मिनट तक रोकी गई परीक्षा

आशीर्वाद इंटर कॉलेज में मंगलवार की सुबह जब परीक्षा केन्द्र पर विज्ञान का प्रश्नपत्र खुला तो उस बंडल में विज्ञान की जगह हिंदी का पेपर मिलने से हड़कंप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 20 Feb 2018, 11:52 AM IST

मिर्ज़ापुर. जिले में चल रही बोर्ड परीक्षा में फिर प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। वो भी ऐसी लापरवाही जिसके कारण सैकड़ों छात्रों को परीक्षा केन्द्र पर प्रश्नपत्र पाने के लिए इंतजार करना पड़ा।

जी हां मंगलवार को हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा थी। सुबह 07.30 बजे छात्र केन्द्र पर पहुंचे तो उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कर दिया गया। अब बारी थी प्रश्नपत्र पाने की। पर जैसे ही प्रश्नपत्र का बंडल खुला तो हड़कंप मच गया। हम बात कर रहे हैं चील्ह कोन ब्लाक के मवैया स्थित आशीर्वाद इंटर कॉलेज की मंगलवार की सुबह जब परीक्षा केन्द्र पर विज्ञान का प्रश्नपत्र खुला तो उस बंडल में विज्ञान की जगह हिंदी विषय का पेपर निकला।

जिसके बाद परीक्षा केन्द्र पर हड़कंप मच गया। विज्ञान विषय की परीक्षा होनी थी पर उस विषय का प्रश्नपत्र ही केन्द्र पर नहीं। ऐसे में छात्रों को पच्चास मिनट तक प्रश्नपत्र का इंतजार करना पड़ा। पास के किसी अन्य केन्द्र से विज्ञान का प्रश्नपत्र मंगाया गया फिर 08.20 परीक्षा शुरू हो सकी। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि प्रश्न पत्र में दिए गए नंबर में गफलत होने कि वजह से ऐसा हो गया होगा। हालांकि केन्द्र व्यवस्थापक ने कहा कि छात्रों का अतिरिक्त समय दिया जायेगा।