आजमगढ़

संदिग्ध ISIS आतंकी अबु जैद से पूछताछ के बाद एटीएस ने आजमगढ़ से चार युवकों को उठाया

मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े गए संदिग्ध ISIS आतंकी अबु जैद से मिले इनपुट के आधार पर यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से चार और युवकों को उठाया।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2017, 11:34 PM IST
UP ATS
यूपी एटीएस

आजमगढ़. मुंबई एयरपोर्ट पर पिछले दिनों गिरफ्तार आजमगढ़ के छाऊं गांव निवासी अबु जैद के पकड़े जाने के बाद एंटी टेररिस्ट स्क्वाएड को अहम सुराग हाथ लगे हैं। उससे अब तक की पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर आजमगढ़ के चार और युवकों को हिरासत में लिया लेकिन पूछताछ के बाद तीन युवकों को छोड़ दिया। एक युवक अब भी एटीएस की हिरासत में है। उससे पूछताछ जारी है माना जा रहा है युवक से कुछ अहम सुराग मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें

इसे भी पढ़ें
PM मोदी और योगी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट लिखने वाले दिग्गज कांग्रेस नेता 40 साल पुराने मामले में भेजे गए जेल
बता दें कि बता दें कि एसटीएफ ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी अबु जैद पुत्र अलाउद्दीन को मुंबई एअरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। जैद से पूछताछ के बाद मिले इनपुट के आधार पर एटीएस ने मंगलवार की देर रात निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के कुजियारी गांव में छापा मारा। टीम में शामिल लोगों ने गांव के ही इसराक, अबू तल्हा, असरफ, मोहम्मद तारिक को हिरासत में लिया।
इसे भी पढ़ें
नोटबंदी के दौरान हुई इस महिला की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था
टीम उन्हें लेकर गुप्त स्थान पर गई और घंटों की पूछताछ के बाद अबू तल्हा, असरफ, मोहम्मद तारिक को छोड़ दिया। इसराक अब भी उनकी हिरासत में है। सूत्रों की मानें तो अबू तल्हा व मोहम्मद तारिक विदेश रहते हैं और अभी जल्दी ही अपने घर पर आए थे। वहीं असरफ और इसराक घर पर रहते है लेकिन इनकी गतिविधियां संदिग्ध थी। इसीलिए उन्हें पूछताछ के लिए उठाया गया था।
इसराक के परिजनों का अरोप है किघर में छापा, खोजबीन के बहाने हमारे परिवार की महिलाओं का सारा जेवर पुलिस उठा ले गई। जबकि मौके पर छापेमारी करने पहुंचे लोगों का कहना था कि इसराक मोबाइल एप के जरिए आतंकवादियों से संपर्क में था। उसके हिरसत में लिए जाने से एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म है।
by RAN VIJAY SINGH
इसे भी पढ़ें
नदी में नहा रही थीं लड़कियां, पहुंच गए लड़के और करने लगे ये काम...

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट