आजमगढ़

कहीं बारिश तो कहीं धूप! अप्रैल महीने में कैसे रहेगा यूपी का मौसम? प्री मानसून को लेकर क्या है उम्मीद?

अप्रैल 2026 में उत्तर प्रदेश का मौसम मिला-जुला रहेगा। महीने की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश, बादल और ठंडी हवाओं से राहत मिलेगी।

2 min read
Mar 31, 2026
UP Weather Update: झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार| Image Source - Social Media 'X'

UP Weather Update: भारत मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल 2026 में उत्तर प्रदेश का मौसम मिला-जुला रहने वाला है। इस महीने में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिससे शुरुआती दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी। तेज लू नहीं चलेगी और तापमान सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है। महीने की शुरुआत में बादल छाने, हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

ये भी पढ़ें

यूपी में 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी शराब, नई आबकारी नीति के बाद इतने में बिकेगी देसी और अंग्रेजी दारू

पहले सप्ताह कैसे रहेगा मौसम?

अप्रैल के पहले सप्ताह में, खासकर 3 से 5 अप्रैल के आसपास, यूपी के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं महसूस होंगी। IMD के मुताबिक, इन दिनों तापमान सामान्य या सामान्य से 1-2 डिग्री कम रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी से अच्छी राहत मिलेगी। रातें भी आरामदायक रहेंगी। पहले पखवाड़े में तेज गर्मी नहीं पड़ेगी। दिन का तापमान ज्यादातर 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। IMD ने अप्रैल के शुरुआती दिनों में लू (हीट वेव) की कोई बड़ी संभावना नहीं बताई है।

महीने के दूसरे हिस्से में गर्मी बढ़ेगी

20 अप्रैल तक मौसम नियंत्रित रहेगा। लेकिन अप्रैल के बीच महीने में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुछ दिनों में 39-40 डिग्री तक भी जा सकता है, खासकर पूर्वी और दक्षिणी भागों में। फिर भी, महीने भर में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है, जो बीच-बीच में बारिश या बादल लाकर गर्मी से राहत देंगे। IMD के मौसमी आउटलुक में अप्रैल में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे या सामान्य तापमान रहने की बात कही गई है, क्योंकि विक्षोभ बार-बार प्रभाव डालेंगे। रात का तापमान 18 से 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

यूपी में क्या रहेगा तापमान?

यूपी में पूरे महीने औसतन 30 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना। रात का तापमान 18 से 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं शुरुआती सप्ताह में पश्चिमी यूपी में ज्यादा, बाद में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। गरज-चमक, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

प्री मानसून का अलर्ट

अप्रैल महीने में प्री-मानसून गतिविधियों का असर देखने को मिल सकता है, लेकिन अभी तक मौसम विभाग ने इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आंधी, बिजली चमकना और कहीं-कहीं छोटी-मोटी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें

यूपी में अंडे पर नहीं लिखी जाएगी एक्सपायरी डेट, FSDA ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला

Published on:
31 Mar 2026 10:31 am
Also Read
View All

अगली खबर