बड़वानी

Badwani Heavy Rain: मानसून से पहले अचानक भारी बारिश, नदी-नाले उफान पर, देखें वीडियो

Badwani Heavy Rain: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में आफत की बारिश, मानसून से पहले ही भारी बारिश ने कर दिया बेहाल, नदी-नाले उफान पर, सड़कें बनीं तालाब

2 min read
Jun 08, 2024

Badwani Heavy Rain: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शनिवार की सुबह आफत की बारिश लेकर आई। यहां अचानक शुरू हुई भारी बारिश ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से यहां नदी-नाले उफान पर हैं। सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात बाधित हो गया। गर्मी से राहत मिली तो अब लोगों को प्री मानसून की इस बारिश ने बेहाल कर दिया।


बता दें कि इस बार मौसम विभाग ने मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की है। ऐसे में लोग परेशान हो गए हैं कि प्री मानसून की बारिश ने जब ये हाल किया है, तो अब मानसून सीजन में जिले का क्या हाल होगा।

इसलिए हो रही बारिश


मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से सौराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोन एक्टिव है। जिसका असर मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का कारण बन रहा है।

12 जून तक तेज आंधी सा टकराएगा मानसून


मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में अक सप्ताह पहले 12 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। इस बार मानसून तेज तूफान की तरह एंट्री करेगा और एक साथ कई जिलों में छा जाएगा। बता दें कि मौसम विभाग ने यहां बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

ऐसा रहा शुक्रवार का मौसम

बड़वानी जिले में नौतपा खत्म होने के बाद भी सूर्य की तपन बनी रही। प्रतिदिन मौसम साफ होने से तेज धूप खिली रही। सप्ताहभर से दिन का तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ था। लेकिन शुक्रवार 7 जून को दिन में तेज धूप से जनजीवन उमस-गर्मी से खासा झुलसा। वहीं शाम को आसमान में बादलों की मौजूदगी में तेज हवा चली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

दिन के समय तेज धूप के चलते सडक़ों पर फिर आवाजाही कमजोर नजर आ रही है। वहीं ठंडाई व पेयजल सामग्री की मांग तेज बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी मौसम खुला रहेगा। ऐसे में इस माह में 15 या उससे अधिक दिन तक प्री मानसून की संभावना नहीं है। माह के अंत तक बारिश हो सकती है। तेज धूप व गर्मी के चलते दिन में बाजारों में भी सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। दोपहर में संचालित होने वाली बसों में लोग सफर करने से बच रहे है।

आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट


मौसम विभाग ने बड़वानी जिले में आंधी-बारिश के साथ ही ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। यहां 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी।

Updated on:
08 Jun 2024 12:15 pm
Published on:
08 Jun 2024 12:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर