बागपत

VIDEO: शव का पैर जमीन से सटा हुआ था, चींटियां रेंग रही थी, घर के अंदर 22 वर्षीय युवती का इस हाल में मिला शव

बंद कमरे में मिला 22 वर्षीय युवतीं का शव GTB हॉस्पिटल में वार्ड आया के पद पर तैनात थी तैनात पुलिस ने मामले की शुरू की जांच
2 min read
Jun 03, 2019
bagpat
शव के पैर जमीन पर थे सटे हुए, चींटियां रेंग रही थी, घर के अंदर 22 वर्षीय युवती का इस हाल में मिला शव

बागपत। बंद कमरे में 22 वर्षीय युवतीं का शव लटकता मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतका दिल्ली GTB हॉस्पिटल में वार्ड आया के पद पर तैनात थी। युवतीं के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा जिस हालत में युवतीं का शव लटका मिला है उसे देखते लगता है कि युवती की हत्या कर शव लटकाया गया है। जबकि परिजन आत्महत्या की बात कह रहे।

दरअसल वारदात कोतवाली बागपत क्षेत्र के बंदपुर रोड की है जहां जाटव कालोनी में रूबी नाम की 22 वर्षीय युवतीं का शव बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका अपने घर मे बड़ी थी और गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल दिल्ली में वार्ड आया के पद पर तैनात थी। वही युवतीं के शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां अनाज की टंकी में कुंडे से एक दुप्पटे से फांसी लगा रूबी का शव लटका रहा था।

इतना ही नहीं शव के पैर जमीन पर सटे हुए थे और चेहरे पर चोट के निशान थे। शव पर चींटियां रेंग रही थी जिसे आशंका जताई जा रही है युवती कि हत्या कर शव लटकाया गया है और इसके पीछे प्रेम प्रसंग की की वजह मानी जा रही है। वहीं दूसरी और परिजन की माने तो जब वह घर आये तो दरवाजा बंद था और जब दरवाजा तोड़कर देखा गया तो रूबी ने फांसी लगा रखी थी और उसका शव लटक रहा था परिजनों के मुताबिक रूबी ने आत्महत्या की। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और पुलिस की माने तो फ़िलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की बात कह रहे है।

Updated on:
03 Jun 2019 11:04 am
Published on:
03 Jun 2019 11:01 am
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत