बागपत

Lockdown के बीच घर में घुसे चार युवक, सोती हुई युवती से किया रेप का प्रयास

Highlights: -युवती बाहर बरामदे में सोई हुई थी -आरोपितों ने युवती का मुंह दबा लिया -उसके साथ रेप का प्रयास करने लगे
2 min read
May 21, 2020
pic.jpg

बागपत। जनपद में 4 युवकों द्वारा घर मे घुसकर युवती के साथ रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बचाव में सामने आए युवती के भाइयो पर हमला किया। आरोप है कि पीड़ितों ने थाने में शिकायत की तो आरोपितों ने युवती के भाइयों के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ितों ने पुलिस पर फैसला करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

दरअसल, क्षेत्र के मविकला गाँव में बुधवार की देर रात रात्री 4 दबंग युवक गाँव में ही एक युवती के घर मे घुस गए। आरोप है कि युवती बाहर बरामदे में सोई हुई थी चारो युवकों ने युवती का मुंह दबा लिया और उसके साथ रेप का प्रयास करने लगे। युवती ने किसी तरह शोर मचा दिया तो दबंगो ने युवती को मारपीट कर भाग गए। आरोप है कि गुरुवार की सुबह युवती के भाई उसको लेकर थाने पहुँचे तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद आरोपितों ने युवती के दोनों भाइयो को पकड़कर उनके साथ मारपीट की और कहा कि अगर दोबारा थाने गए तो जान से मार दिया जाएगा।

आरोप है कि उसके बाद पीड़ित फिर थाने पहुँचे तो पुलिस ने उल्टा उन्हें ही धमका दिया। पीड़ितों का आरोप है कि बालैनी एसओ ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया है और कहा कि जाओ चुपचाप गाँव मे जाकर फैसला कर लो। इसके बाद से पीड़ित परिवार डरा हुआ है और बालैनी पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत आलाधिकारियों से करने को कह रहे हैं। इस बारे में बालैनी एसओ हेमेन्द्र बालियान का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
21 May 2020 05:21 pm
Published on:
21 May 2020 05:20 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत