बिजनौर. कोतवाली शहर के मंडावर रोड पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त करके उसके घर वालो को मृत्यु की सूचना दे दी है। मृतक की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हत्या की तहरीर थाने में दी है।