दरअसल, नौतनवा विधानसभा से विधायक अमनमणि त्रिपाठी समेत सात लोग बिना यात्रा पास के पहले तो उत्तराखंड गए और बगैर पास के बिजनौर से होते हुए गोरखपुर लौट रहे थे। नजीबाबाद थाना क्षेत्र की पुलिस ने लॉकडाउन को लेकर समीपुर पुलिया के पास विधायक के काफिले को रोक लिया था। जहां पुलिस ने लॉकडाउन उलंघन करने पर धारा 268, 269, 188 व 03 महामारी अधिनियम समेेत 51 बी आपदा प्रबंधन 2005 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए अमनमणि त्रिपाठी, माया शंकर, ओमप्रकाश यादव,रितेश यादव, संजय कुमार, मनीष कुमार और उमेश चौबे को गिरफ्तार किया था।