मेरठ। मेरठ जनपद प्रदेश के पांच जिलों को रखे गए रेड जोन में से एक है। इसलिए यहां अभी लॉकडाउन को लेकर उतनी ही सख्ती चल रही है, जैसी पिछले दिनों से। रेड जोन में होने के कारण न तो बाजार खुल पा रहे और न ही उद्योग। जनपद में 51 हॉटस्पॉट बन चुके हैं और 349 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 21 की मौत हो चुकी है, जबकि 177 मरीज ठीक हो चुके हैं। व्यापारी बाजार खोलने की लगातार मांग कर रहे हैं। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, कमल ठाकुर, सरदार दलजीत सिंह आदि गुरूवार को व्यापारियों की समस्याओं को लेकर तथा बाजारों को खोले जाने के संबंध मेें कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में डीएम अनिल ढींगरा व एडीएम सिटी अजय तिवारी से मिले।