बागपत

लड़की ने घरवालों के खिलाफ प्रेमी से कर ली शादी, लेकिन जब घर पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा की पुलिस से मांगी मदद

घर से भाग कर प्रेमी जोड़े ने की शादी लड़की के घर वाले बने जान के दुश्मन प्रेमी जोड़े ने एसपी से मांगी सुरक्षा
less than 1 minute read
Jun 01, 2019
demo pic
लड़की ने घरवालों के खिलाफ प्रेमी से कर ली शादी, लेकिन जब घर पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा की पुलिस से मांगी मदद

बागपत। जब मां-बाप प्यार के दुश्मन बने तो युवक-युवती ने अपनी मर्जी से आर्य समाज के तहत शादी कर ली। इतना ही नहीं शादी का रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। जिसके बाद अब अब वे मुश्किल में फंस गए हैं और कई दिनों तक-यहां वहां भागने के बाद अब वो पुलिस के पास पहुंचे। जहां अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

दरअसल गांव बझैड़ी निवासी जूली पुत्री दिनेश का काफी समय से मोनू पुत्र नरेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवती ने परिजनों के सामने मोनू के साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई और उन्होंने मेरठ में आर्य समाज मंदिर कंकर खेड़ा में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली और शादी का रजिस्ट्रार कायार्रलय में पंजीकरण भी करा दिया।

युवती का आरोप है कि शादी करने के बाद जब वह गांव में पहुंची तो उसके परिवालों ने उसे व उसके पति को मारने का प्रयास किया। गांव वालों ने उन्हें बचाकर गांव से निकाला। इसके बाद वह अपनी ससुराल रठौड़ा आ गई। उसने कहा कि वह अपनी ससुराल में खुशी से रह रही थी। लेकिन उसके मायके वाले उसकी व उसके पति की जान के दुश्मन बनें हुए हैं और उनकी हत्या की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में नव दम्पत्ति ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की और अपनी जानमाल की सुरक्षा कराने की गुहार लगाई।

Published on:
01 Jun 2019 02:17 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत