बागपत

दोस्त की पत्नी के साथ तीन जिगरी दोस्तों के थे अवैध संबंध, यारी में गद्दारी के बाद किया बड़ा कांड

Baghpat Murder Case : उत्तर प्रदेश के बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत! पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते तीन दोस्तों ने ही बीयर पार्टी के बाद सोनू की ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने CCTV की मदद से तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
May 04, 2026
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, PC- Police

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मितली गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। फास्ट फूड विक्रेता मूलचंद उर्फ सोनू (उम्र लगभग 35 वर्ष) का शव गांव के एक ट्यूबवेल के पास मिला। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा था, लेकिन पुलिस की जांच ने इस घटना को और भी खौफनाक बना दिया। खुलासा हुआ कि मृतक के तीन जिगरी दोस्त विशाल, दीपक और रिंकू ने ही उसके साथ इस बर्बर हत्या को अंजाम दिया। तीनों के मूलचंद की पत्नी के साथ अवैध संबंध चल रहे थे।

मूलचंद गांव में अपनी फास्ट फूड की छोटी दुकान चलाकर परिवार का पेट पालते थे। वे अपने इन तीनों दोस्तों को बेहद भरोसेमंद मानते थे। अक्सर साथ बैठकर समय बिताते थे। लेकिन उनकी इस दोस्ती की आड़ में गहरी साजिश रची जा रही थी। विशाल, दीपक और रिंकू लंबे समय से मूलचंद की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाए हुए थे। जब मूलचंद को इस रिश्ते का अंदेशा होने लगा, तो तीनों ने उसे स्थायी रूप से रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

ये भी पढ़ें

चार दिन बाद थी शादी…कोल्डड्रिंक पीने से दुल्हन की हो गई मौत, घर पर जुट चुके थे रिश्तेदार

शराब पार्टी का खूनी अंजाम

2 मई की रात आरोपियों ने मूलचंद को पार्टी के बहाने ट्यूबवेल पर बुलाया। वहां चारों दोस्तों ने बीयर और शराब का दौर चलाया। घंटों तक शराब पीने के बाद मूलचंद पूरी तरह नशे में धुत हो गए और अपना बचाव करने लायक हालत में नहीं रहे। इसी का फायदा उठाते हुए विशाल, दीपक और रिंकू ने पास पड़ी ईंट उठाई और क्रूरता से उसके सिर पर बार-बार वार करने शुरू कर दिए। निर्मम प्रहारों से मूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें, खून से सनी ईंटें और अन्य सबूत बिखरे पड़े थे, जो इस हत्याकांड की भयावहता को दर्शाते थे।

CCTV फुटेज से पुलिस ने निकाला सुराग

सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। एसपी सूरज राय के निर्देशन में टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और स्थानीय पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को चिन्हित किया। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि मूलचंद को उनके अवैध संबंधों में बाधा मानते हुए उन्होंने यह प्लान तैयार किया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुई ईंट को भी बरामद कर लिया है।

यह घटना गांव में सनसनी फैलाए हुए है। लोग दोस्ती के नाम पर हुई इस धोखेबाजी और क्रूरता से आक्रोशित हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

पत्नी फोन पर गंदी-गंदी बातें करती है…मार डाला और फिर खुद भी शराबी पति ने दे दी जान
Published on:
04 May 2026 02:05 pm
Also Read
View All