बागपत

Video: अब मोबाइल ऐप से कटेगा चालान, इस तरह शुल्‍क भरना होगा वाहन मालिक को

- दिल्‍ली की तरह बागपत में भी लागू हुई ई-चालान व्‍यवस्‍था - एसबीआई के असिस्‍टेंट मैनेजर का कटा पहला चालान - वाहन चालक और गाड़ी की फोटो भी ली जाएगी
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2019, 3:19 PM IST
baghpat
Video: अब मोबाइल ऐप से कटेगा चालान, इस तरह शुल्‍क भरना होगा वाहन मालिक को

बागपत। जनपद में अवैध रूप से दौड़ रहे वाहनों पर जल्द ही पुलिस लगाम लगाएगी। दिल्ली की तर्ज पर बागपत में भी ई-चालान प्रणाली लागू कर दी गई है। जनपद के पुलिस अधिकारियों को इसकी ट्रेनिंग देकर ई-चालान काटने के आदेश जारी किए गए हैं। नियमों का पालन ना करने वाले लोगों से सख्‍ती से निपटने को कहा गया है। गुरुवार को एसपी ने राष्ट्र वंदना चौक पर ई-चालान व्‍यवस्‍था का शुभारंभ किया। सबसे पहले एसबीआई के असिसटेंट मैनेजर का चालान काटा गया। इसके तहत उनसे 200 रुपये वसूले गए।

पुलिसकर्मियों के मोबाइल में इंस्टॉल किया गया ऐप

बागपत में भी ई-चालान की व्यवस्था लागू कर दी गई है। ई-चालान एेप पुलिसकर्मियों के मोबाइल में इंस्टॉल किया गया है। इसके माध्यम से पुलिस जिस गाड़ी का भी ई-चालान काटेगी, उसकी सूचना वाहन स्वामी को तुरंत मिल जाएगी। एसपी बागपत शैलेश कुमार ने बताया कि अगर कोई यातायात नियम तोड़ता है तो पुलिस वाहन का मोबाइल पर ही ई-चालान काटेगी। वाहन चालक और गाड़ी की फोटो भी ली जाएगी। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालते ही उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध हो जाएगी।

मैसेज से मिलेगी जानकारी

ई-चालान कटने का मैसेज वाहन स्वामी को मोबाइल पर मिलेगा। मैसेज के माध्यम से ई-चालान का कोड मिलेगा। कोड से ही भुगतान किया जाएगा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि यातायात पुलिस को हाईटेक किया जा रहा है। यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहनों का ई-चालान किया जाएगा। पुलिस वाहन के पीछे नहीं दौड़ेगी। वाहनों का नंबर देखकर ई-चालान करेंगे।

Updated on:
8 Mar 2019, 3:19 PM IST
Published on: