बागपत

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम, एेसे खुला राज, देखें वीडियो-

बागपत में भारी मात्रा में अवैध हथियारों का सौदागर गिरफ्तार लोकसभा चुनावों इस्तेमाल होनी थी हथियारों की खेप आरोपी के साथ जुड़े हैं कर्इ लोग, पुलिस तलाश में जुटी
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2019, 3:18 PM IST
baghpat
लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम, एेसे खुला राज, देखें वीडियो-

बागपत. कोतवाली पुलिस टीम को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी क़ामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया, जिससे अवैध हथियारों के साथ काफी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन हथियारों का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में होने की संभावना जतार्इ है।

दरअसल, बागपत कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि निवाड़ा गांव मे अलीशेर नाम के एक तश्कर के पास भारी संख्या में अवैध असलाह है, जिन्हें वह बेचने की फिराक में है और इस बार इन हथियारों इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में किया जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर कर छापा मारते हुए तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से 7 देशी तमंचे आैर एक देशी रिवाल्वर व एक देसी पिस्टल के साथ भारी संख्या में जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारी की मानें तो आरोपी पर पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं और जेल भी जा चुका है। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपने साथ जुड़े कई लोगों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुर्इ है।

Published on: