बागपत

छुट्टी लेकर घर आए बीएसएफ जवान की लाइसेंसी बंदूक की गोली लगने से हुर्इ मौत, जांच में जुटी पुलिस

मुख्य बिंदु घर पर 15 दिनों की छुट्टी पर आया था बीएसएफ जवान देर रात घर लौटकर अचानक गोली चलने से चली गई जान पता लगते ही जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
2 min read
Jun 04, 2019
news
छुट्टी लेकर घर आए बीएसएफ जवान की लाइसेंसी बंदूक की गोली लगने से हुर्इ मौत, जांच में जुटी पुलिस

बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव में छुट्टी पर घर आए बीएसएफ के जवान की सोमवार रात लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से मौत हाे गर्इ। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर में भगदड़ गर्इ। घर के लोग घायल जवान को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टरों न उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। मृतक के छोटे भाई ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जवान की अपनी लाइसेंसी राइफल से ही चली गोली

बदरखा गांव निवासी मोहन लाल उर्फ मोनू 2005 मे त्रिपुरा में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वह 26 मई को 15 दिन के अवकाश पर अपने घर आये थे। घर पर अपनी पत्नी अनु, दो बच्चे आैर मां व भार्इ सोनू के साथ हंसी खुशी से छुट्टी बिता रहा थे। बीएसएफ जवान मोहन लाल के भाई सोनू ने बताया की सोमवार को मोहनलाल अपनी लाइसेंंसी राइफल को साथ लेकर बड़ौत में अपने प्लाट पर मकान की नींव भराने गये थे। वह बड़ौत से घर देर रात में लौटे। वह जैसे ही घर पहुंचे उन्हें छत पर बने कमरे में कुछ नीचे गिरने की अावाज सुनार्इ दी। इसके बाद वह सामन रखकर वापस अपनी राइफल लेकर जीने से उतरने लगे, तो उनका पैर फिसल गया। इससे लोड हुई राइफल से गोली चल गर्इ। गोली मोहन लाल के सिर में जा लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हाे गर्इ। परिवार के लोग उन्हें आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने किया निरीक्षण

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं मंगलवार की सुबह घटना के निरीक्षण के लिये एएसपी कुमार रणविजय सिंह व रमाला सीओ अनुज चौधरी जवान के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की। दूसरी तरफ गांव व पड़ोसियों ने चर्चा करते हुए बताया कि मोहनलाल व उसकी पत्नी में काफी दिन से तनाव बन हुआ था। मोहनलाल के शराब पीने को लेकर अक्सर झगडा होता रहता था। सोमवार रात्री मे भी दोनों का जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद मोहनलाल ने खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस मृतक के छोटे भाई सोनू की तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर जांच में जुटी है। साथ ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Updated on:
04 Jun 2019 07:24 pm
Published on:
04 Jun 2019 07:24 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत