एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर पुराने कस्बे में तीन मकानों में पशु कटान होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मकानों के बाहर ताले लगे थे, लेकिन एक मकान से नाली के रास्ते खून बहार आ रहा था। इसके बाद मकानों के ताले तोड़े गये, तो मकान के अंदर बने गोदामों में पशुओं के अवशेष भरे थे। इस मामले में कोतवाली में चार लोगों के विरूद्ध गौ वध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।