नोएडा सेक्टर-94 में स्विमिंग पूल पर दोस्तो के साथ पार्टी करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने के बाद जहर दे कर उसे पूल में डुबाया गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।