बागपत

Sawan Kanwar Yatra 2025: ‘बुलडोजर बाबा’ की कांवड़ यात्रा! JCB पर CM योगी की तस्वीर लगाकर पहुंचे कांवड़िए

Sawan Kanwar Yatra 2025: JCB पर CM योगी आदित्यनाथ की की तस्वीर लगाकर कांवड़िए पहुंचे। 'बुलडोजर बाबा' की कांवड़ यात्रा ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2025, 3:21 PM IST
kanwar yatra 2025
बुलडोजर बाबा’ की कांवड़ यात्रा। फोटो सोर्स-X

Sawan Kanwar Yatra 2025: जगह-जगह से कांवड़िए कांवड़ यात्रा लेकर निकल रहे हैं। कांवड़ यात्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए है। कांवड़ की धूम पश्चिम यूपी में भी जमकर देखने को मिल रही है। वहीं बागपत के कांवड़ियों ने बुलडोजर बाबा की कांवड़ यात्रा (Bulldozer Baba Kanwar Yatra) निकाली।

बुलडोजर बाबा की कांवड़ यात्रा

बुलडोजर बाबा की कांवड़ यात्रा लेकर यूपी के बागपत जिले के मंसूरपुर गांव के लोग निकले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जो काम किए, उनकी कोशिश की सराहना करते हुए कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। इसी काम के लिए बुलडोजर बाबा नाम सीएम योगी को मिला है। बागपत के कांवड़िए इसी नाम से कांवड़ लेकर निकले।

JCB पर लगी है CM योगी आदित्यनाथ की फोटो

JCB पर कांवड़ियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाई है और बुलडोजर बाबा भी JCB पर लिखा हुआ है। हरिद्वार जल लेने बागपत से कांवड़िए निकले हैं। बागपत से निकले कांवड़ियों का कहना है कि वह बाबा से प्रेरित हैं। इसी वजह से कांवड़ यात्रा लेकर वह निकले हैं। सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम योगी की वजह से उत्तर प्रदेश में अच्छा माहौल है। इसी वजह से कांवड़ यात्रा उनके नाम पर ले जा रहे हैं।

मेरठ से भी कांवड़ यात्रा में देखने को मिला अलग अंदाज

वहीं कांवड़ यात्रा 2025 में मेरठ से भी अलग अंदाज देखने को मिला। JCB से कांवड़ लेकर श्रद्धालु मेरठ पहुंच रहे हैं। इस JCB पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

बता दें कि कांवड़ यात्रा में भोले के भक्त जमकर नाचते-गाते हुए कांवड़ लेकर जा रहे हैं। कोई हर-हर महादेव कहता हुआ बढ़ रहा है तो कोई DJ पर जमकर ठुमके लगा रहा है। कुछ कांवड़ियों का DJ पर ठुमके लगाने का वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated on:
18 Jul 2025, 3:21 PM IST
Published on: