बागपत

Video: 5 करोड़ रुपये से जगमगाया जैन मंदिर, केंद्रीय मंत्री बोले- आने वाला समय सबके लिए अच्छा होगा

Highlights बड़ागांव जैन मंदिर में हुआ लाइट एंड साउंड कार्यक्रम Central Minister Narendra Singh Tomar ने किया उद्घाटन बोले- Sabrimala Mandir राज्य सरकार का मामला
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2019, 8:55 AM IST
20191117_191241.jpg

बागपत। केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए बागपत जिले के पर्यटन स्थल जैन मंदिर (Jain Temple) में रविवार को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Central Minister Narendra Singh Tomar) ने राम मंदिर (Ram Mandir) और सबरीमाला मंदिर (Sabrimala Mandir)को लेकर बयान दिया। उन्‍होंने अयोध्या मामले (Ayodhya Case) को लेकर कहा कि जो फैसला सुप्रीम कोर्ट (Spreme Court) ने दिया है, वह सर्वसमति से सबने स्वीकार किया है। आने वाला समय सबके लिए अच्छा होगा।

10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे

दरअसल, केंद्र सरकार ने बागपत (Baghpat) जिले में कई जगहों को पर्यटन स्थल घोषित किया है। इसके तहत निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इनमें से बड़ागांव जैन मंदिर को 5 करोड़ 35 लाख रुपये दिए गए थे। इससे मंदिर में लाइट एंड साउंड के निर्माण कार्य कराए गए हैं। इसके चलते ही रविवार रात को बड़ागांव स्थित जैन मंदिर में लाइट एंड साउंड कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं ग्राम राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

यह भी पढ़ें:Ghaziabad: BJP ने किया प्रदर्शन, कहा- राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए- देखें वीडियो

सबरीमाला मंदिर के मामले यह कहा

यहां पर उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस बीच उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मंदिर है। इसमें लाइट एंड साउंड का कार्यक्रम बहुत ही सुंदर लग रहा है। उन्होंने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जो फैसला आया है, वह सर्वसम्मति का फैसला है। भारत की एकता को मजबूत करने वाला है। भारत के करोड़ों लोगों ने उसे अपना समर्थन दिया है। आने वाला समय अच्छा होगा। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को जाने से रोकने के सवाल पर वह बोले कि राज्य सरकार इस मामले में चर्चा कर रही होगी, क्योंकि इस तरह के विषय राज्य सरकार ही देखती है।

Updated on:
18 Nov 2019, 8:55 AM IST
Published on: