3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: BJP ने किया प्रदर्शन, कहा- राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए- देखें वीडियो

Highlights गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन BJP ने Congress पर साधा निशाना अपर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 16 Nov 2019, 3:08 PM IST

vlcsnap-2019-11-16-14h35m19s473.png

गाजियाबाद। काफी समय से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) राफेल (Rafale) मामले में मोदी सरकार पर प्रहार करते आ रहे हैं। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक याचिका दायर की गई थी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने आरोपों को निराधार बताया। इसके बाद अब भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा है। शनिवार को उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें:Moradabad: शादी को हो गए चार साल पर नहीं हुई कोई संतान, पुलिस के सामने पत्‍नी ने पति की खोल दी पोल

राष्‍ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

गाजियाबाद में भी शनिवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्‍होंने डीएम ऑफिस पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने अपर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि राहुल गांधी को इस गलती के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने राहुल गांधी शर्म करो और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें:Meerut: इस फोन नंबर पर करें आपत्तिजनक पोस्‍ट डालने वाले की शिकायत

भाजपाइयों ने की यह मांग

गाजियाबाद के भाजपा महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने बताया कि राहुल गांधी ने लगातार राफेल मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनको चोर कहा गया है। इसकी जांच में आरोप पाए गए। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस पूरे मामले को बेबुनियाद बताया है। साथ ही राहुल गांधी को यह हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस तरह की अनर्गल बातें नहीं बोली जाएं। अब राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।