3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad: शादी को हो गए चार साल पर नहीं हुई कोई संतान, पुलिस के सामने पत्‍नी ने पति की खोल दी पोल

Highlights Majhola Thana क्षेत्र में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है पति काउंसलर ने पति को मेडिकल चेकअप कराने के लिए कहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 16 Nov 2019, 2:23 PM IST

mbd.jpg

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना (Majhola Thana) क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसमें शादी के चार साल बाद भी दंपति के कोई संतान नहीं हुई तो पत्‍नी ने पुलिस के सामने पति के बारे में हैरान कर देने वाली सच्‍चाई बताई। काउंसलर ने पति को मेडिकल चेकअप कराने को कहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:Meerut: इस फोन नंबर पर करें आपत्तिजनक पोस्‍ट डालने वाले की शिकायत

एसएसपी के सामने पेश हुई थी महिला

जानकारी के अनुसार, पत्‍नी मुरादाबाद (Moradabad) के मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका पति भी उसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। महिला का पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। महिला ने कुछ समय पहले एसएसपी (SSP) के सामने पेश हाेकर ससुरालियाें पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने आरोप लगाया था कि पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ि‍त करते हैं। वे उसको जबरदस्‍ती मायके भेज देते हैं। वह पांच महीने से अपने मायके में रह रही है। एसएसपी ने इस मामले को नारी उत्‍थान केंद्र में भेज दिया। वहां गुरुवार को दोनों पक्षों की काउंसलिंग हुई।

यह भी पढ़ें:Meerut Police के दो सिपाहियों ने ब्‍लड देकर बचाई कैंसर पीड़ि‍त की जान

दोनों को बुलाया गया था काउंसलिंग के लिए

काउंसलर एमपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। उस दौरान पत्‍नी ने बताया कि उनकी शादी को चार साल हो गए लेकिन कोई संतान नहीं हुई। उसने अपने पति को म‍ेडिकल अनफिट बताया। उसने आरोप लगाया कि जब वह पति को इलाज कराने के लिए कहती है तो दोनों में विवाद होता है। वहीं पति ने खुद को फिट बताया। इसके बाद उन्‍होंने पति को मेडिकल रिपोर्ट लाने को कहा है। इस पर पत्‍नी ने शत्र रखी कि युवक का चेकअप उसके सामने होगा। उन्‍होंने कहा कि अगर पति मेडिकल चेकअप में फिट निकलता है तो पति व पत्‍नी साथ रहेंगे। ऐसा नहीं होने पर दोनों अपनी इच्‍छानुसार अलग हो सकते हैं।