
मेरठ। सोशल मीडिया पर फर्जी और भड़काऊ मैसेजों से परेशान होकर यूपी पुलिस (UP Police) ने ‘सोशल मीडिया कंप्लेंट सेल’ का गठन किया है। अब सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ आप इस सेल में शिकायत कर सकते हैं। मेरठ (Meerut) पुलिस ने अपने ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर ट्वीट (Tweet) कर इस बारे में जानकारी दी।
यह ट्वीट किया पुलिस ने
मेरठ पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक उन्माद फैलाने, दूसरे धर्माें के प्रति लोगों में नफरत फैलाने और किसी की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का काम करते हैं। इसको देखते हुए यूपी के डीजीपी (UP DGP) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में ‘सोशल मीडिया कंप्लेंट सेल’ बनाया गया है। इसका मुख्यालय लखनऊ (Lucknow) में डीजीपी ऑफिस में बनाया गया है।
इस नंबर पर करें शिकायत
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की शिकायत करने के लिए व्हाट्सऐप (Whatsapp) नंबर 8874327341 जारी किया गया है। कोई भी शख्स पोस्ट का स्क्रीन शॉट, मैसेज या वॉइस क्लिप इस नंबर पर भेजकर शिकायत कर सकता है। इस नंबर पर 24 घंटे शिकायत दर्ज की जाएगी। इस पर शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवई की जाएगी। आरोप सही पाए जाने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
16 Nov 2019, 1:50 PM IST
Published on:
16 Nov 2019, 1:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.