3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्‍यमंत्री योगी ने किया था यादवों की कुलदेवी के मंदिर के कायाकल्‍प का ऐलान, शुरू हुई तैयारी

Highlights 2019 के Lok Sabha Election के दौरान CM पहुंचे थे मंदिर यादवों के लिए काफी महत्‍व है इस मंदिर का Sambhal के DM समेत कई अधिकारियों ने किया निरीक्षण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

sharad asthana

•

Updated: 16 Nov 2019, 4:58 PM IST

yogi.png

CM Yogi

संभल। 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दौरान उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कैला देवी धाम की तस्‍वीर बदलने का ऐलान किया था। इसको लेकर अब प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को संभल (Sambhal) के डीएम (DM) समेत कई अधिकारियों ने कैला देवी धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कैला देवी धाम को पर्यटन स्थल बनाने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें:इस नंबर पर प्रदूषण फैलाने वाले की सूचना दीजिए और एक हजार रुपये का इनाम जीतिए

पूरे देश में हैं केवल दो मंदिर

दरअसल, कैला देवी के पूरे देश में केवल दो ही मंदिर हैं। इनमें से एक संभल में है जबक‍ि दूसरा राजस्‍थान (Rajasthan) में है। संभल में स्थित मंदिर में नवरात्र पर काफी भीड़ रहती है। कहा जाता है क‍ि कैला देवी यदुवंश की कुलदेवी है। इस मंदिर का यादवों के लिए काफी महत्‍व है। यहां पर स्थित एक बरगद का पेड़ करीब 700 साल पुराना बताया जाता है। माना जाता है क‍ि माता की पिंडी यहां अपने-आप निकली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कैला देवी के मंदिर पहुंचे थे। उस दौरान उन्‍होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: Moradabad: शादी को हो गए चार साल पर नहीं हुई कोई संतान, पुलिस के सामने पत्‍नी ने पति की खोल दी पोल

मंदिर के साैंदर्यीकरण की बात कही

इसको देखते हुए अब शुक्रवार को डीएम ने कैला देवी धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने मंदिर में पूजा भी की। वहां बैठक कर डीएम ने मंदिर के साैंदर्यीकरण की बात कही। इस बीच कैला देवी धाम के पास पुलिस चौकी बनाने के लिए भूमि जमीन चिन्हित करने काे भी कहा गया।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश