बागपत

गुप्त रोगों का इलाज करने वालों पर होने जा रही बड़ी कार्रवाई, जारी हुए ये निर्देश, देखें वीडियो

Highlights: -स्लोगन लिखे होर्डिंग आपने भी सड़कों और हाइवे के किनारे जरूर देखें होंगे -लोगों को ठगने वाले फर्जी डॉक्टरों का जाल इन दिनों बागपत में भी फैलता जा रहा है -इन पर अब शिकंजा कसने के लिए टीम का गठन हुआ है
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Sep 2019, 3:30 PM IST
screenshot_from_2019-09-13_15-22-25.jpg

बागपत। 'क्या आप गुप्त रोगी हैं, तो आपकी यह बीमारी कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी, बस इस पते या इस नम्बर पर सम्पर्क करें।' इस तरह के स्लोगन लिखे होर्डिंग आपने भी सड़कों और हाइवे के किनारे जरूर देखें होंगे। इसी तरह के होर्डिंग लगाकर लोगों को ठगने वाले फर्जी डॉक्टरों का जाल इन दिनों बागपत में भी फैलता जा रहा है।

जिन पर शिकंजा कसने के लिए बागपत स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिसके चलते सीएमओ ने इन पर लगाम लगाने के लिए एक टीम गठित की है और लोगों से इनके बहकावे में न आने की अपील करते हुए कहा है कि सरकारी अस्पतालों में तमाम बीमारियों का मुफ्त में इलाज होता है।

आपको बता दें कि बागपत जिले के दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर लोनी बॉर्डर से शामली ओर मुजफ्फरनगर जनपदों की सीमाओं तक हाइवे के किनारे ऐसे सैंकड़ो होर्डिंग लगाकर लोगों को ठगा जा रहा है। इन डॉक्टरों का जाल अब पूरी तरह से बागपत जिले में फैल चुका है।

सीएमओ सुषमा चंद्रा का कहना है कि इनकी शिकायत पिछले काफी समय से उनको मिल रही थी। जिसके बाद उन्होंने एक टीम इनपर शिकंजा कसने के लिए गठित की है। पुलिस को साथ लेकर इस तरह के अस्पतालों को बन्द कराया जाएगा और इनके संचालको के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही सभी होर्डिंग को भी उतरवाने के आदेश दिए गए हैं।

Updated on:
13 Sep 2019, 3:30 PM IST
Published on: