मुरादाबाद: डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात पत्नी के साथ बरामदे में चारपाई पर सो रहे युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने उसकी गर्दन, पेट, हाथ और टांग पर चाकू से कई वार किए। इससे युवक की गर्दन कट गई। शोर-शराबा होने पर हमलावर मौके से भाग निकला। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे घायल के भाइयों ने हमलावर को दबोच लिया। इसके बाद वह घायल को लहूलुहान हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों को उसकी गर्दन में कई टांके लगाने पड़े। डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर बताई है।