6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में 400 करोड़ रुपये से बनेगा देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम

Highlights जुलाई में लखनऊ में हुई थी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी राजनगर एक्‍सटेंशन में बनेगा स्‍टेडियम GCA अध्‍यक्ष ने कहा- जल्‍द शुरू होगा काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 13 Sep 2019, 3:17 PM IST

stadium.jpg

गाजियाबाद। जनपद में देश के सबसे बड़े क्रिकेट स्‍टेडियम का काम जरा सा लेट हो गया है। 400 करोड़ रुपये से बनने वाले इस अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम की जुलाई में लखनऊ में ग्राउंड ब्रकिंग सेरेमनी हुई थी। दो माह बीतने के बाद भी निर्माण संबंधी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। यहां तक की उत्‍तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने जीडीए (GDA) में इसका संशोधित नक्‍शा तक जमा नहीं किया है।

एचटी लाइनों की शिफ्टिंग का काम अटका

स्‍टेडियम के निर्माण में एचटी लाइनों की शिफ्टिंग का काम भी अटका हुआ है। इसके लिए यूपी पॉवर कॉरपारेशन ने उत्‍तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) से 14 करोड़ रुपये की मांग की है। जबक‍ि यूपीसीए ने इस मामले में रियायत मांगी है। राजनगर एक्‍सटेंशन में बनने वाले इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम के बनने की पहले समयसीमा जून 2020 तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर अक्‍टूबर 2021 कर दिया गया। इस बारे में कन्वीनर एवं गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के अध्‍यक्ष राकेश मिश्रा का कहना है क‍ि स्‍टेडियम का संशोधित नक्‍शा जल्‍द जमा करा दिया जाएगा। एचटी लाइनों की शिफ्टि‍ंग का मामला सुलझ गया है। जल्‍द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:Meerut: मुस्लिम बेटियाें ने इस विषय में अपना करियर बनाने की सोच तोड़ीं समाज की बंदिशें

75 हजार दर्शकों के बैठने की होगी क्षमता

आपको बता दें कह इस क्रिकेट स्टेडियम में पहले 45 हजार दर्शकों की क्षमता तय की गई थी। बाद में खुदमुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा था कि इसे देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। स्‍टेडियम में 75 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इसके साथ ही इस स्‍टेडियम की खासियत यह भी होगी कि इसमें बारिश में मैच नहीं रुकेगा। बारिश के दौरान स्‍टेडियम ऊपर से कवर कर दिया जाएगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर